पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 2500 जवान तैनात सामूहिक विवाह समारोह पर नजर

2500 जवान तैनात सामूहिक विवाह समारोह पर नजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जयंती पर पुलिस हाई अलर्ट रहेगी। शहर में चेकिंग प्वाॅइंट्स पर विशेष निगाह रहेगी। 2500 जवान सुरक्षा में लगेंगे। बुधवार को शहर में सामूहिक विवाह समारोह भी आयोजित किए जा रहे हैं, इन पर भी पुलिस की नजर रहेगी। मोबाइल पार्टियां शहर में लगातार घूमती रहेंगी। जिस तरह की सुरक्षा व्यवस्था अंबेडकर जयंती पर की गई थी उसी तरह की सुरक्षा बुधवार को भी होगी।

भारत बंद के दौरान 2 अप्रैल को हुए उपद्रव के बाद से पुलिस धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के दौरान अति सतर्कता बरत रही है। बुधवार को परशुराम जयंती के लिए सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। सबसे ज्यादा ध्यान मुरार, थाटीपुर और गोला का मंदिर थानाक्षेत्रों पर दिया जा रहा है। 2 अप्रैल को थाटीपुर में हुए उपद्रव के दौरान दो लोगों की जान चली गई थी। एसपी डॉ. आशीष ने मंगलवार को अफसरों की बैठक ली और उन्हें उनका काम समझा दिया। सार्वजनिक स्थलों पर 4 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाए। जहां भी गड़बड़ी होती दिखाई दे वहां पर तुरंत बल का प्रयोग किया जाए। शहर में फिक्स पिकेट्स लगाए जाएंगे, जहां पर सुबह से लेकर रात तक लगातार चेकिंग चलेगी। 50 मोबाइल पार्टियां घूमती रहेंगी। सामूहिक विवाह स्थलों पर भी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा, रात में होने वाले विवाह समारोहों पर पुलिस नजर रखेगी ताकि यहां पर चोर-लुटेरे सक्रिय न हो पाएं।

61 फिक्स पिकेट्स और 40 मोबाइल पार्टियां रहेंगी तैनात: परशुराम जयंती पर सुरक्षा के लिहाज से शहर में 61 फिक्स पिकेट्स लगाए जाएंगे, जहां पर दिन भर चेकिंग चलेगी। फिक्स पिकेट्स शहर के चौराहाें तथा उन स्थानों पर लगाए जाएंगे जहां पर लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है।

खबरें और भी हैं...