पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • ग्वालियर सहित अंचल के 4 जिलों के लिए आज आएगा ‌Rs.400 करोड़ कैश

ग्वालियर सहित अंचल के 4 जिलों के लिए आज आएगा ‌Rs.400 करोड़ कैश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएम खराब की तख्तियां लगाईं

बैंकों के पास एटीएम भरने के लिए नगदी नहीं है लेकिन बैंक प्रबंधन, ग्राहकों को कैश नहीं है की सूचना देने के बजाय एटीएम खराब की तख्तियां एटीएम हाउस में लगा रहे हैं। मसलन चौपाटी के आईडीबीआई बैंक के एटीएम में एटीएम खराब की तख्ती लगी है। इसी तरह डीडी मॉल के एसबीआई एटीएम की स्थिति भी कुछ इसी तरह है।

पीएनबी ने 32 एटीएम में डलवाए 2 करोड़ 35 लाख रुपए : पंजाब नेशनल बैंक ने शहर में लगे 32 एटीएम में 2 करोड़ 35 लाख रुपए की रकम मंगलवार को डलवाई है। अब बैंक की 100 करोड़ की लिमिट वाली चेस्ट में 17 करोड़ रुपए बचे हैं।

सेंट्रल बैंक की चेस्ट में बचा सिर्फ डेढ़ करोड़ रुपया: सेंट्रल बैंक की 100 करोड़ की लिमिट वाली चेस्ट में कटे-फटे सिर्फ डेढ़ करोड़ रुपए बचे हैं। ये एटीएम में भरने लायक नहीं हैं। इसलिए बैंक ने अब नगदी देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। बैंक प्रबंधन ने बुधवार को करेंसी आने की संभावना जताई है।

खबरें और भी हैं...