शिक्षा...जिले के सभी मॉडल स्कूलों में प्रवेश अब 25 तक होंगे
शिक्षा...जिले के सभी मॉडल स्कूलों में प्रवेश अब 25 तक होंगे
ग्वालियर| हर बार की तरह इस बार भी मॉडल स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए छात्र तैयार नहीं हैं। इसी कारण लगभग सभी स्कूलों में सीट खाली हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार भी प्रवेश की डेट अब 25 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इन स्कूलों में शिक्षण सत्र 2018-19 में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। इसी लिस्ट के आधार पर पहले प्रवेश 10 अप्रैल तक पूरे किए जाने थे पर अब डेट बढ़ा दी गई है।
घोषणा... कक्षा 9 व 11 के छात्रों की पूरक परीक्षाएं जून में
ग्वालियर| कक्षा 9 व 11 के छात्रों की पूरक परीक्षाएं जून में होंगी। कक्षा 9 में दो विषय में जबकि कक्षा 11 में एक विषय में अनुत्तीर्ण रहे छात्र इसमें शामिल होंगे। प्रदेश के ऐसे 114 छात्रों को पूरक परीक्षा में शामिल होने की मंजूरी विभाग ने दे दी है जिन्होंने राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। कक्षा 11 की पूरक परीक्षाएं 18 जून से 3 जुलाई के बीच होंगी। कक्षा 9 के छात्रों की परीक्षाएं 19 जून से 30 जून के बीच संपन्न होंगी। इनका आयोजन विकासखंड के उत्कृष्ट स्कूल में होगा।