पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जेयू: बिजली गुल होने से छात्रों ने गर्मी में दी परीक्षा

जेयू: बिजली गुल होने से छात्रों ने गर्मी में दी परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा मंगलवार से आयोजित की गईं बीकॉम व बीएससी पहले वर्ष की परीक्षा में पहले दिन ही छात्र परेशान रहे। कई छात्रों को प्रवेश पत्र के लिए जेयू के प्रशासनिक भवन पहुंचकर अफसरों से फरियाद करनी पड़ी तब जाकर 20 से अधिक छात्रों के प्रवेश पत्र जनरेट हो सके। इतना ही नहीं दोपहर 3 से 6 बजे की पाली में परीक्षा भवन में आयोजित बीएससी पहले वर्ष की परीक्षा 910 छात्रों ने गर्मी में दी। दरअसल दोपहर 3 से 6 बजे की पाली में बिजली गुल थी। यहां का जनरेटर भी खराब था। इससे छात्रों को गर्मी में परीक्षा देनी पड़ी। यहां पेयजल का भी संकट रहा। केंद्राध्यक्ष प्रो. राजीव जैन का दावा है कि बिजली गुल होने पर जनरेटर चालू कराया गया था।

खबरें और भी हैं...