कार्रवाई: बाड़ा व माधौगंज से 50 किलो पॉलीथिन जब्त
ग्वालियर| निगम के स्वास्थ्य अमले ने मदाखलत के सहयोग से बाड़ा से माधौगंज और लाला का बाजार में जाकर दुकानदारों के यहां छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों से 50 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। 6 किलो पन्नी और डिस्पोजल भी जब्त हुए। स्वास्थ्य अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान ने बताया कि पॉलीथिन पर प्रतिबंध है। दुकानदार इसके बाद भी उपयोग कर रहे हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।