पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • दतिया : दष्ठौन कार्यक्रम में हर्ष फायर से आर्केस्ट्रा देखने आए किशोर की मौत, दो लोग घायल

दतिया : दष्ठौन कार्यक्रम में हर्ष फायर से आर्केस्ट्रा देखने आए किशोर की मौत, दो लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| सेंवढ़ा/इंदरगढ़

दष्ठौन कार्यक्रम में हर्ष फायर के दौरान चली गोली से एक किशोर की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को ग्वालियर रैफर किया गया है। जिसके बेटे का दष्ठौन था, उसके बहनोई पर हर्ष फायर करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना थरेट थाना क्षेत्र के ईंगुई गांव में सोमवार रात 12.30 बजे की है। गुस्साए परिजन ने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कराने और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर सेंवढ़ा-दतिया स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। थरेट थाना प्रभारी शैलेंद्र गुर्जर का कहना है कि आरोपी दिलीप पटवा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ईंगुई निवासी वीरेंद्र पुत्र गोटीराम के चार साल के बेटे का दष्ठौन कार्यक्रम सोमवार की रात आयोजित किया गया था। दष्ठौन में आर्केस्ट्रा पार्टी को भी बुलाया गया था। इसी बीच वीरेंद्र के बहनोई दिलीप पटवा (निवासी भिंड) ने शराब के नशे में कट्‌टा निकालकर आसमान में फायर करना चाहा लेकिन कट्‌टा ऊपर नहीं उठा पाए और गोली चल गई। गोली सामने खड़े गांव के ही अंकुश (17) पुत्र हरीमोहन जाटव के सिर में लगी। ग्वालियर में इलाज के दौरान अंकुश की मौत हो गई।

अंकुश

खबरें और भी हैं...