- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- एरियर के तीन लाख दिलाने के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक से 5 हजार रु. की घूस लेते बाबू को लोकायुक्त ने पकड़ा
एरियर के तीन लाख दिलाने के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक से 5 हजार रु. की घूस लेते बाबू को लोकायुक्त ने पकड़ा
ठंडी सड़क स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में पदस्थ बाबू चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव को मंगलवार शाम साढ़े छह बजे उसके निवास पर पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। चंद्रप्रकाश अपने ही संकुल से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक से तीन लाख का एरियर दिलवाने के एवज में दस हजार रुपए की मांग कर रहा था। पांच हजार रुपए पहले देने और बाकी पांच हजार रुपए एरियर की राशि मिलने के बाद देना तय हुआ था।
मुड़ियन का कुआं निवासी अनूप तिवारी ने बताया कि उसके पिता राकेश बाबू तिवारी ठंडी सड़क स्थित नंबर दो स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे। दिसंबर 2013 को पिताजी सेवानिवृत्त हुए थे। एक महीने पहले शासन से एक आदेश आया कि वर्ष 1973 से 82 के बीच जिन शिक्षकों की पोस्टिंग हुई थी, उन शिक्षकों को फिक्सेशन दिया जाएगा। इसी को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक तिवारी स्कूल के बाबू चंद्रप्रकाश के पास पहुंचे तो बाबू ने उनसे 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। छह अप्रैल को शिक्षक के पुत्र अनूप ने रिश्वत मांगने की शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस में की थी।
आरोपी चंद्रप्रकाश।