पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • मुरैना : भाई के साथ जा रही महिला को गोली मारकर बैग लूट ले गए तीन बदमाश

मुरैना : भाई के साथ जा रही महिला को गोली मारकर बैग लूट ले गए तीन बदमाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चलती बाइक पर से बैग छीनने में नाकाम हो रहे लुटेरों ने महिला के जबड़े में गोली मार दी और बैग छीनकर भाग गए। सनसनीखेज लूट की इस वारदात को बदमाशों ने बड़ागांव के पास मंगलवार की सुबह अंजाम दिया। घायल महिला को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार अंबाह निवासी अंजली प|ी दिलीप शर्मा (20) ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे नगरा गांव से उसका भाई शिवम बाइक से घर आया था। वह उसके साथ बाइक मुरैना में डॉक्टर के यहां जा रही थी। अचानक बड़ागांव के पास अपाचे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने अंजली के कंधे पर टंगा बैग छीनने का प्रयास किया। अंजली ने बैग संभाला तो एक बदमाश ने कट्‌टा निकालकर फायर कर दिया।

खबरें और भी हैं...