पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • दूसरे चरण में शहर की 75 काॅलोनियांं वैध होंगी

दूसरे चरण में शहर की 75 काॅलोनियांं वैध होंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की अवैध काॅलोनियों को वैध करने के लिए शहरी क्षेत्र की 75 काॅलोनियों को चिह्नित कर लिया है। ये काॅलोनिया दूसरे चरण में शामिल की गई हैं। पहले चरण में 80 काॅलोनियों को चुना गया था। हालांकि दूसरे चरण में एक-दो दिन में ग्रामीण क्षेत्र की काॅलोनियों को भी फाइनल करना है। यह फैसला मंगलवार की शाम को आयुक्त विनोद शर्मा ने बैठकर लेकर लिया।

आयुक्त ने क्षेत्राधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इनके साथ जनमित्र केन्द्रों पर बैठने वाला स्टाफ भी शामिल था। क्षेत्राधिकारियों से कहा गया कि असंगठित मजदूरों के फार्म भरवाने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल कर दी गई है। कई जगह से लापरवाही की शिकायतें मिल रही हैं। यह काम समय रहते पूरा करा लिया जाए। इसके साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग के लिए टेंडर करने की बात भी कही गई, जिससे बारिश से पहले निजी मकानों में वाटर हार्वेस्टिंग का काम शुरू हो सके।

बैठक

खबरें और भी हैं...