पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • डॉक्टरों को सुबह शाम की ओपीडी में समय पर आना होगा, नहीं तो कार्रवाई

डॉक्टरों को सुबह-शाम की ओपीडी में समय पर आना होगा, नहीं तो कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| जिला अस्पताल मुरार सिविल अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों को सुबह और शाम ओपीडी समय पर अस्पताल आना ही होगा। जो डॉक्टर समय पर ओपीडी समय पर गायब रहेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आशय के निर्देश कलेक्टर ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को दिए हैं। कलेक्टर राहुल जैन ने सीएमएचओ डॉ. एसएस जादौन व सिविल सर्जन डॉ. वीके गुप्ता से कहा है कि ओपीडी समय पर खुले और डॉक्टर तब तक सीट न छोड़ें जब तक कि अंतिम मरीज न दिखा ले। आदेश में यह भी कहा गया है कि दो दिन लगातार अवकाश होने पर किसी एक दिन 2 घंटे सुबह 9 से 11 बजे तक पूरी तरह से खोलने की भी बात कही है। इसमें भी डॉक्टर बैठें। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे जारी रखी जाए। इसके साथ ही सभी डॉक्टरों के मोबाइल नंबर अस्पताल में चस्पा किए जाएं, ताकि इमरजेंसी में उन्हें तुरंत कॉल किया जा सके।

निर्देश

खबरें और भी हैं...