पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • धर्म, समाज व संस्थाओं की खबरें 9425114600 पर वॉट्सएप भी कर सकते हैं।

धर्म, समाज व संस्थाओं की खबरें 9425114600 पर वॉट्सएप भी कर सकते हैं।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शास. अध्यापक शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपा

ग्वालियर| शासकीय अध्यापक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अश्विनी रावत को ज्ञापन सौंपा। संघ की प्रांताध्यक्ष शकुंतला तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अध्यापकों के हित में कई घोषणाएं की हैं पर उनको लेकर आदेश आज तक जारी नहीं हुए हैं। अध्यापकों की जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। मांगें पूरी न होने पर संयुक्त मोर्चा बनाकर 1 मई को मजदूर दिवस पर भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देते वक्त आदेश द्विवेदी, गुंजन भदौरिया, प्रीति शर्मा, तृप्ति शर्मा, कविता झाला, प्रभा आर्य, लक्ष्मी सिसोदिया, बिजेंद्र सिंह गुर्जर, सीता चौहान, रेशमा खां, आरती जादौन, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।

शहर में अच्छी बारिश के लिए यज्ञ एवं आहुति

ग्वालियर|
शहर एवं प्रदेश में अच्छी बारिश एवं जल संकट दूर करने के लिए संकट मोचन मंदिर गोलपाड़ा किलागेट पर 31 दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मंगलवार को महोत्सव का 18 वां दिन था। इस दिन रोज की तरह पूजा पाठ हुआ और बाद में पूर्णाहुति हुई। चरण सेवक जगवीर सिंह तोमर एवं मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव के मुताबिक मंदिर में 1 मई तक आयोजन जारी रहेंगे। इस अवसर पर केके अग्रवाल, जयराम सिंह यादव, किशन सिंह तोमर, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव एवं रीना तोमर आदि मौजूद थे।

हिंदू धर्म मिलकर चलने की शिक्षा देता है

ग्वालियर|अंतरराष्ट्रीय
अभिभाषक मंच ने मंगलवार को अचलेश्वर मंदिर पर हिंदू धर्म बहस अभियान के तहत परिचर्चा की। इसमें साध्वी फूलवती, साध्वी पार्वती, साध्वी शांति देवी, एके वर्मा, पूरन कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हिंदू धर्म साथ मिलकर चलने की शिक्षा देता है।


धर्म, समाज व संस्थाओं की खबरें 9425114600 पर वॉट्सएप भी कर सकते हैं।

न्यूज इन ब्रीफ

खबरें और भी हैं...