पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • केंद्रीय जेल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज

केंद्रीय जेल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय जेल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज

ग्वालियर| प्रदेश की समस्त केंद्रीय जेलों में 18 अप्रैल को विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में केंद्रीय जेल ग्वालियर में भी शिविर लगाया जाएगा जिसमें मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ सुबह 9 बजे से अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। विधिक सचिव एडीजे शिवकांत ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर के साथ ही विधिक सहायता शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। शिविर में संबंधित कैदियों के लिए नियुक्त पैनल अधिवक्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे उन्हें विधिक सहायता प्रदान की जा सके। उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के आदेश के पालन में इस विशेष हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

सनातन धर्म मंदिर में भागवत कथा व लक्ष्मीनारायण यज्ञ कल से

ग्वालियर|सनातन
धर्म मंदिर में 19 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा व लक्ष्मीनारायण यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही श्री विद्या के संबंध में जिज्ञासाओं का समाधान ख्याति प्राप्त वक्ता राघव ऋषि महाराज करेंगे। यह जानकारी श्री ऋषि सेवा समिति के महासचिव नारायण स्वरूप शर्मा व मीडिया प्रभारी भरोसीलाल झा ने दी।

खबरें और भी हैं...