निर्धन युवती के विवाह के लिए दिए उपहार
निर्धन युवती के विवाह के लिए दिए उपहार
ग्वालियर| पुलक जन चेतना युवा प्रकोष्ठ एवंं जैन जागृति महिला शाखा दानाओली ने मंगलवार को नई सड़क स्थित शाखा की सचिव नूतन जैन के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में संस्था की कार्यकर्ताओं ने निर्धन युवती विनीता शाक्य के हाथों में मेहंदी लगाकर बधाई गीत गाए। इसके उपरांत विनीता को गृहस्थी का सामान संस्था की ओर से भेंट किया गया। संस्था के अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि संजय नगर निवासी विनीता का विवाह 18 अप्रैल को है। मुख्य अतिथि जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन थे।