लोकहितकारी ट्रस्ट के अस्पताल में मनाया जन्मदिवस
लोकहितकारी ट्रस्ट के अस्पताल में मनाया जन्मदिवस
ग्वालियर| लोकहितकारी ट्रस्ट द्वारा संचालित लोहामंडी उपनगर स्थित गरीबों के अस्पताल में गत दिवस नव्या शर्मा का 9वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उनके पिता उदय प्रताप शर्मा ने निर्धन, बेसरा लोगों को दवा और फल वितरित किए। मरीजों का परीक्षण डॉ. रजनी अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर अमर सिंह माहोर, संस्था सचिव डॉ. केशव पांडेय, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, कृष्णा शर्मा, कल्पना, आराधना शर्मा, सोनिया शर्मा, मनस्वी, प्रियांशी, गरिमा, अभ्योदय, कार्तिक, गणेश चतुर्वेदी, ऊषा चतुर्वेदी, सुभाष ओझा आदि उपस्थित थे।
ग्राम झंडा का पुरा में चलाया सफाई अभियान: युवा आदर्श ग्राम विकास कार्यक्रम के तहत तात्याटोपे स्मृति दिवस पर आदर्श ग्राम झंडा का पुरा में सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि सुनीता भारत सिंह गुर्जर थीं।