जेडओ अमित को हटाकर सुरेश को पहुंचाया
ग्वालियर| नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने क्षेत्रीय कार्यालयों में पदस्थ जेडओ को इधर से उधर किया है। क्षेत्रीय कार्यालय-1 में हाल में पहुंचाए गए अमित गुप्ता को हटाकर सुरेश शर्मा को पहुंचाया गया है। सुरेश शर्मा अभी क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 15 में पदस्थ थे। उनकी जगह अमित की पदस्थी की गई है।