कोच के गेट पर बैठे यात्री के प्लेटफार्म से घिसटे पैर, निकलता रहा खून
ग्वालियर| विजयवाड़ा से निजामुद्दीन की ओर जा रही स्वर्णजयंती एक्सप्रेस के एस-9 कोच के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे ए सुरेश के पैर झांसी स्टेशन से पहले प्लेटफार्म से घिसट गए। इससे वह चोटिल हो गया। झांसी स्टेशन पर यात्री के इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाया गया लेकिन डॉक्टर के पहुंचने से पहले ट्रेन रवाना हो गई। सूचना मिलने पर ग्वालियर स्टेशन पर यात्री को ढूंढकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस एक घंटे के इंतजार के बाद स्टेशन पहुंची। यात्री की खून अधिक निकलने के कारण स्थिति गंभीर बनी है।
जीआरपी को मिलेंगे 15 सुरक्षा कर्मी: ग्रीष्मावकाश प्लेटफार्म व ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए गश्त दलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए 15 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की मांग रेलवे के भोपाल मुख्यालय से की गई है।