पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • आयुर्वेद कॉलेज के छात्रों ने एडीएम को बताई समस्या

आयुर्वेद कॉलेज के छात्रों ने एडीएम को बताई समस्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| शासकीय आयुर्वेद कॉलेज के छात्र एकत्रित होकर मंगलवार को कलेक्टर राहुल जैन से मिलने कलेक्टोरेट पहुंच गए। कलेक्टर की अनुपस्थिति में वे एडीएम शिवराज वर्मा से मिले और कहा-सर, हम आयुर्वेद कॉलेज के बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। हमारे कोर्स में एनोटॉमी विषय भी है, जिसमें हमें शरीर रचना की जानकारी दी जाती है। शासन के आदेश हैं कि आयुर्वेद कॉलेज में बॉडी मेडिकल कॉलेज से दी जानी चाहिए। जीआरएमसी ने कॉलेज को बॉडी नहीं दी है। एडीएम ने छात्रों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बॉडी उपलब्ध कराने के लिए जेएएच प्रशासन से बात की जाएगी।

खबरें और भी हैं...