पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • घर से कोचिंग गया बिल्डर का बेटा लापता, गाड़ी रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मिली

घर से कोचिंग गया बिल्डर का बेटा लापता, गाड़ी रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरार के बिल्डर इन्द्रेश जैन का बेटा ध्रुव जैन (15) रविवार को लापता हो गया। वह घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था। जब कोचिंग नहीं पहुंचा तब वहां से फोन आने पर परिजनों को पता लगा। परिजनों ने पुलिस के साथ उसकी तलाश शुरू की तो उसकी गाड़ी स्टेशन की पार्किंग में खड़ी मिली। पुलिस देर रात तक रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी लेकिन वह नजर नहीं आया।

ध्रुव ने इस बार 10वीं की परीक्षा दी है। वह नीट की तैयारी के लिए कोचिंग जाता था। रविवार सुबह 8 बजे घर से सिटी सेंटर स्थित कोचिंग जाने के लिए निकला लेकिन पहुंचा नहीं। दिनभर बीत जाने के बाद परिजनों के पास शाम करीब 6.30 बजे कोचिंग से फोन आया। फोन पर परिजनों को बताया गया कि ध्रुव कोचिंग नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने सबसे पहले रिश्तेदारों और ध्रुव के दोस्तों से संपर्क किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस परिजनों के साथ स्टेशन पहुंची। यहां पार्किंग में उसकी गाड़ी खड़ी मिली। ठेकेदार ने बताया कि एक 15 साल का लड़का गाड़ी खड़ी कर गया था।

खबरें और भी हैं...