शिव के मंत्री... पैर छूकर विपक्षी दल के नेताजी ने मांगा आशीर्वाद
शिवराज सरकार का विरोध करने गए पंजा दल के एक नेताजी मौका मिलते ही प्रभारी मंत्री की चरण वंदना से नहीं चूके। वाक्या तब का है, जब तीन दिन के लिए प्रभारी मंत्री ग्वालियर आए और कांग्रेस नेता एकजुट होकर सर्किट हाउस में उन्हें ज्ञापन देने पहुंचे। ज्ञापन देकर सब लोग बाहर चले गए, लेकिन दो नेता मंत्रीजी के कमरे में घुस गए। मंत्री के साथ दोनों ने अपने फोटो खिंचाए और फिर महलगांव वाले नेताजी ने मंत्रीजी के पैर छूकर आशीर्वाद व विदा मांगी। उनका पैर छूना पार्टी में चर्चा बना हुआ है, लोग तो यह भी कह रहे कि प्रभारी मंत्री, मप्र सरकार में किसान कल्याण मंत्री हैं। शायद नेताजी किसी “कल्याण’ की जुगाड़ में हों...।