पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • प्रिंसिपल बोले कॉलेज से मंजूरी लिए बिना अफसरों ने तुड़वा दिया क्वार्टर

प्रिंसिपल बोले- कॉलेज से मंजूरी लिए बिना अफसरों ने तुड़वा दिया क्वार्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्मार्ट सिटी के अफसरों द्वारा एमएलबी कॉलेज की मंजूरी लिए बिना बाउंड्रीवाॅल व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के क्वार्टर तोड़े जाने से विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले को लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. केएस राठौर ने आपत्ति दर्ज कराते हुए उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त, कलेक्टर, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा, लीड कॉलेज के प्रिंसिपल को पत्र लिखा है। प्रिंसिपल का कहना है कि स्मार्ट सिटी द्वारा कॉलेज के अंदर कटोरा ताल का पानी साफ करने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है। कॉलेज की जमीन बिना मंजूरी के कैसे ली जा रही है? इतना ही नहीं, कटोरा ताल में चल रहे निर्माण कार्य के लिए रेत लेकर जा रहे डंपर ने बिजली के दो पोल में टक्कर मार दी है। इससे पोल भी टेढ़े हो गए हैं।

प्रिंसिपल ने उच्च शिक्षा आयुक्त को लिखा पत्र

कटोरा ताल का किया जा रहा सौंदर्यीकरण

कटोरा ताल के सौंदर्यीकरण में स्मार्ट सिटी द्वारा लगभग दो करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। कटोरा ताल का पानी साफ दिख सके इसके लिए एमएलबी कॉलेज की बाउंड्रीवाल व स्टाफ क्वार्टर तोड़कर यहां प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल ने आपत्ति दर्ज कराई है। स्मार्ट सिटी के इंजीनियर बलवीर सिकरवार का कहना है कि कलेक्टर की मंजूरी के बाद ही स्टाफ क्वार्टर तोड़ा है। साथ ही कलेक्टर मौखिक रूप से प्रिंसिपल से बात भी कर चुके हैं। वहीं प्रिंसिपल का कहना है कि दूसरे संस्था द्वारा कॉलेज में स्थायी निर्माण की मंजूरी उच्च शिक्षा आयुक्त ही दे सकते हैं। लेकिन स्मार्ट सिटी के अफसरों ने विभाग से मंजूरी लेने का कोई पत्र नहीं दिया है इसलिए उच्च शिक्षा आयुक्त काे अवगत कराया है।

खबरें और भी हैं...