गाय में बसते हैं 33 करोड़ देवता : गुंजन
ग्वालियर|गाय में 33 करोड़ देवी-देवता बसते हैं। गाय जब तक दूध देती है तब तक उसको घर में रखा जाता है। जैसे ही गाय दूध देना छोड़ देती है तो उसे छोड़ देते हैं। ऐसे में उसे कसाई पकड़ लेते हैं या पॉलीथिन खाकर जान गंवा देती हैं। इन्हीं गायों के लिए माखन चोर बृज के जंगलों में नंगे पैर घूमते थे। इसी प्रकार हमें भी गौवंश की रक्षा करना होगी। यह बात लक्ष्मीगंज में जटार गली में स्थित राधे गोविंद मेंशन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सुश्री गुंजन वशिष्ठ ने कही।