पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • ईश्वर को नि:स्वार्थ भाव से याद करोगे तो मिलेगी कृपा

ईश्वर को नि:स्वार्थ भाव से याद करोगे तो मिलेगी कृपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईश्वर को नि:स्वार्थ भाव से याद करोगे तो मिलेगी कृपा

ग्वालियर|
यदि आप ईश्वर से नि:स्वार्थ भाव से मिलोगे तो आप पर हमेशा प्रभु कृपा बरसेगी। छल-कपट करने वालों को ईश्वर के कोप का भाजन बनना पड़ता है। छल कपट करने वालों को उनके करनी का फल भी ईश्वर उसी रूप में देता है, जैसा उन्होंने दूसरे के साथ किया है। यह बात लक्ष्मीगंज में स्थित रामद्वारा में चल रही भागवत कथा में संतश्री अमृतलाल महाराज ने कही।

कुआं सफाई अभियान आज से

ग्वालियर| जल संरक्षण 2018 के अंतर्गत माधवनगर कॉलोनी में 21 मई को सुबह 7 बजे से कुएं की सफाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी कॉलोनी एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके शुक्ला ने दी।

नगर रक्षा समिति ने सफाई अभियान चलाया

ग्वालियर|
एसपी नवनीत भसीन के आदेश पर रविवार को नगर रक्षा समिति के जिला कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार दत्ता, विनय जैन, संतोष राठौर, जय सिंह सेंगर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...