पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • धर्म, समाज व संस्थाओं की खबरें 9893886910 पर वॉट्सएप भी कर सकते हैं।

धर्म, समाज व संस्थाओं की खबरें 9893886910 पर वॉट्सएप भी कर सकते हैं।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवीन प्रकाश की पुस्तकों पर काव्य गोष्ठी

ग्वालियर|
विधि साहित्य एवं हिंदी साहित्य की श्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट पुस्तकों की प्रदर्शनी का कार्यक्रम तेजस भवन खड़के का बाड़ा दाल बाजार स्थित समता पराग ओक के निवास पर आयोजित किया गया। उद्घाटन डॉ. ओमप्रकाश शर्मा ने किया। इस मौके पर साहित्यकार नवीन प्रकाश द्वारा लिखित पुस्तकों पर काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। काव्य गोष्ठी में गीतकार डॉ. केशव सिंह राठौर, अमर सिंह यादव, डॉ. रमेश त्रिपाठी, कैलाश नारायण उपमन्यु आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।


धर्म, समाज व संस्थाओं की खबरें 9893886910 पर वॉट्सएप भी कर सकते हैं।

नेत्र सुरक्षा संस्थान की वार्षिक कॉन्फ्रेंस गुना में

सिटी रिपोर्टर|ग्वालियर

राष्ट्रीय नेत्र सुरक्षा संस्थान की एक्जीक्युटिव कमेटी स्टेट ब्रांच की बैठक ग्वालियर ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. बी शुक्ला की अध्यक्षता में नेत्र विभाग माधव डिस्पेंसरी में आयोजित की। इसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सुरक्षा संस्थान का राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन 9 सितंबर को गुना में होगा। बैठक में ग्वालियर से यूएस तिवारी, डॉ.डीके शाक्य, डॉ. सुबोध गर्ग, एएस सेंगर, एचपी जैन आदि उपस्थित रहे।

निधन : कमला शर्मा

ग्वालियर|
शहर जिला कांग्रेस ब्लाक 5 के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा की माताश्री कमला देवी प|ी कालीचरण शर्मा का गत दिवस निधन होे गया। वे 67 वर्ष की थीं आैर लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। रविवार को मुरार मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम अभियान समिति के संयोजक रमेश अग्रवाल, ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, भाजपा के जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा सहित कई नेता शामिल थे। सोमवार को शाम 4 से 5 बजे तक श्री शर्मा के बलवंत नगर स्थित निवास पर शोकसभा रखी गई है।

निधन: पं. शिवस्वरूप दीक्षित शास्त्री

ग्वालियर|
शब्दप्रताप आश्रम रामपुरी गली निवासी पं. शिव स्वरूप दीक्षित शास्त्री (85) का रविवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास से सोमवार को सुबह 9 बजे लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।

न्यूज इन ब्रीफ

योग शिविर में साधकों ने सीखे विभिन्न आसन

सिटी रिपोर्टर|ग्वालियर

पतंजलि योग समिति एवं अखिल भारतीय माहोर वैश्य नगर शाखा लश्कर एवं महिला मंडल द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का रविवार को अपर कलेक्टर शिवराज वर्मा ने किया। मुंबई से आए श्रवण गुप्ता, निर्मला गुप्ता ने साधकों को योग की बारीकियां सिखाईं। शिविर 24 मई तक सुबह 6 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रकाश मांडिल, नरेंद्र मांडिल, सुरेश गुप्ता, मनोज मांडिल, विजय गुप्ता, राधा मोहन गुप्ता आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...