चल समारोह में शामिल भगवान परशुराम की झांकी। दूसरे चित्र में उपस्थित लोग। फोटो: भास्कर
बारादरी चौराहे पर लगा जाम
चल समारोह से बारादरी चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने ट्रैफिक जाम न हो इसको लेकर बारादरी चौराहे से जिला अस्पताल की ओर जाने वाला ट्रैफिक मीरा नगर की ओर से निकाला। वहीं जिला अस्पताल की ओर से आने वाला ट्रैफिक चल समारोह के आने से कुछ देर पहले रोका। इसके बाद भी बारादरी चौराहा पर करीब 1 घंटे तक जाम रहा।