पल्लीवाल मंदिर के स्थापना दिवस पर भजन-कीर्तन करतीं श्रद्धालु।
मंदिर का स्थापना दिवस: महावीर स्वामी की पालकी यात्रा
न्यू विवेक नगर स्थित श्री शांतिनाथ जैन पल्लीवाल मंदिर का 13वां स्थापना दिवस महोत्सव रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर महावीर स्वामी की पालकी शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। पालकी शोभा यात्रा न्यू विवेक नगर जैन मंदिर से शुरू हुई, जो संस्कृति गार्डन पहुंची। इसमें भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति को पालकी मे विराजित कर जैन समाज के लोग कंधे पर लेकर चल रहे थे। साथ ही महिलाएं भी भजन कीर्तन करती हुई चल रही थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विजय जैन ने ध्वजारोहण कर किया। इस मौके पर पल्लीवाल समिति के कार्यक्रम संयोजक रमेशचंद जैन, अध्यक्ष राजीव जैन, अशोक जैन, पवन जैन, राजकुमार जैन, पारस जैन, महेंद्र जैन, कुशलचंद जैन, राजेश जैन, उत्तम जैन, वीरेंद्र जैन, प्रवक्ता सचिन जैन उपस्थित थे।