पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • परिवार में घोलें शहद सी मिठास : बाबा महाराज

परिवार में घोलें शहद सी मिठास : बाबा महाराज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनकगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाए जा रहे पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत रविवार को लक्ष्मी-नारायण का पहले 51 किलो शहद से अभिषेक किया गया। इसके बाद शहद प्रसाद के रूप में भक्तों को बांटा गया। मंदिर के पट बंद करने के बाद लक्ष्मी-नारायण का शृंगार किया गया।

इस दौरान बाबा महाराज ने कहा कि शहद का काम मिठास घोलना है। यदि आप भी शहद की तरह अपने परिवार में मिठास घोलेंगे तो पूजा का फल मिल सकेगा। मंदिर के पुजारी संजय लभाटे ने बताया कि प्रभु का अभिषेक प्रतिदिन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में लक्ष्मी नारायण को कैरी का पना, आम का रस, गन्ने का रस से अभिषेक किया जाएगा। रात में प्रभु को तुलसी दल अर्पित किए जा रहे हैं। मंदिर में 48 साल से पुरुषोत्तम मास में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 मई से 1 जून तक मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। भक्तों को पं. रामभरत दीक्षित कथा सुनाएंगे। कथा दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक होगी।

भगवान लक्ष्मी नारायण का रविवार को शहद से अभिषेक किया गया।

खबरें और भी हैं...