ग्वालियर| मुरार के बड़ागांव क्षेत्र में रविवार रात को दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। बाइक भिड़ने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने लोगों ने कई बार 108 पर कॉल किए लेकिन हड़ताल के कारण एंबुलेंस नहीं आई। तीनों युवकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार रात करीब 10 बजे बिजौली के जमारपुर गांव का रहने वाला मुकेश पुत्र हरविलास जाटव अपने साथी संजू के साथ मुरार जा रहा था। जैसे ही इनकी बाइक बड़ागांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो सामने से आ रही बाइक टकरा गई। बाइक तेज गति में थी इसलिए बाइक चला रहा युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसा देखकर वहां मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। पुलिस भी देर से पहुंची। तब तक घायल सड़क पर ही तड़प रहे थे। कुछ देर बाद मुरार थाना टीआई मदन मोहन मालवीय पहुंचे। तब तक घायलों को निजी वाहन से भिजवा दिया गया था।
निगेटिव न्यूज
िसर्फ वही नकारात्मक खबर जो आपको जानना जरूरी है।