पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • यात्री बोले समय पर आएं ट्रेन, प्लेटफार्म पर मिले ठंडा पानी और बैठने की जगह

यात्री बोले- समय पर आएं ट्रेन, प्लेटफार्म पर मिले ठंडा पानी और बैठने की जगह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एस्कलेटर झांसी व आगरा के चार साल बाद मिला और लिफ्ट की सुविधा तो दूर उसके गर्डर चार माह से यात्रियों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। पक्षपात नहीं है क्या?

रायरू में मालगोदाम स्थानांतरित करने के लिए एक दशक से प्रयास व काम चल रहा है और कितना समय लगेगा?

यात्री आय व संख्या में ग्वालियर झांसी से बड़ा स्टेशन है फिर भी 48 ट्रेनों के ग्वालियर में स्टॉपेज नहीं है?

ओवर चार्जिंग से बचने रेलवे के अधिकृत स्टॉल, वेंडर से ही सामान लें

स्टेशन पर ओवर चार्जिंग के सवाल पर विपिन कुमार सिंह ने कहा कि यह अवैध वेंडर ही करते हैं। इससे बचने के लिए अधिकृत स्टॉल व वेंडर से ही सामान लें। वह ओवर चार्जिंग करते हैं तो डिप्टी एसएस व एसएस से शिकायत करें कार्रवाई तत्काल की जाएगी।

दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की नहीं मिलती कोच पोजिशन

कोच इंडिकेटर व डिस्पले बोर्ड के बंद रहने व गलत पोजिशन दिए जाने के सवाल पर सीनियर डीसीएम ने कहा, कोच इंडिकेटर ठीक कर दिए गए हैं। बंद डिसप्ले बोर्ड की समस्या भी जल्द दूर कर ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की कोच पोजिशन दिल्ली से हमें नहीं दी जा रही है। इसके लिए डीआरएम ने भी दिल्ली मंडल को पत्र लिखा है।

खबरें और भी हैं...