पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • मंत्री ने सुनी समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश

मंत्री ने सुनी समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक, आर्थिक एवं अधोसंरचनागत विकास लोक कल्याणकारी सरकार का धर्म होता है। प्रदेश सरकार इसी सोच के साथ विकास कार्यों को मूर्तरूप दे रही है। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास के बड़े-बड़े आयाम स्थापित हुए हैं। विकास की यह रफ्तार और तेज होगी। यह बात मप्र के उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कही। वे जनसंवाद एवं जनकल्याण यात्रा (विकास यात्रा) के तहत विनय नगर व आनंद नगर में लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रविवार को सुबह विनय नगर और शाम को आनंद नगर क्षेत्र में विकास यात्रा के 22 करोड़ 26 लाख रुपए कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही स्थानीय निवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं और समस्याओं को निराकृत करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। श्री पवैया ने कहा कि अकेले ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के दौरान लगभग 107 करोड़ लागत के विकास कार्य शुरू हो रहे हैं। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में अमृत योजना के तहत पेयजल की 17 बड़ी-बड़ी टंकियां बनने जा रही हैं। इससे 30 साल तक की पेयजल समस्या का स्थायी निदान संभव होगा। साथ ही हर घर तक मीठा पानी पहुंचेगा।

मंत्री पवैया ने कहा

सरकार कर रही हर वर्ग का विकास योजनाओं का लें लाभ: कुशवाह

पॉलिटिकल रिपोर्टर|ग्वालियर

केंद्र व प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के व्यक्ति के लिए योजनाएं बनाकर लागू की हैं। जो लोग इन योजनाओं से जुड़कर लाभ ले रहे हैं, वे दूसरों को भी इनसे जोड़ें और सभी के विकास में भागीदार बनें। यह बात मप्र के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने रविवार को वार्ड 52 में निकाली विकास यात्रा के कार्यक्रमों में कही। उन्होंने कहा कि विकास आमजन की भागीदारी से ही संभव है इसलिए हर व्यक्ति को इसमें भागीदार होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से जनसंवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। उन्होंने वार्ड-52 में गुढ़ा पुलिया से पैदल यात्रा प्रारंभ की और नादरिया माता मंदिर से होते हुए पूरे क्षेत्र में विकास यात्रा निकाली। मंत्री श्री कुशवाह ने विकास यात्रा के तहत लगभग 16 लाख रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने वार्ड-52 में मंशाराम की बगिया में 6 लाख 35 हजार रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही लगभग साढ़े 9 लाख की लागत से बनने वाली बाउण्ड्रीवॉल व फर्सी के कार्य का भूमिपूजन किया।

विकास यात्रा

खबरें और भी हैं...