पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • प्रभार वाले हल्कों में काम बंद करेंगे पटवारी

प्रभार वाले हल्कों में काम बंद करेंगे पटवारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेतन विसंगति को दूर करने की मांग लेकर पटवारी सोमवार से प्रभार वाले हल्कों में काम बंद कर देंगे। ऐसा होने पर जिले के 178 हल्कों में लोगों के जमीन और मुआवजे संबंधी कामकाज नहीं हो सकेंगे। मप्र पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह राजपूत ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे सभी पटवारी संबंधित तहसील कार्यालयों में प्रभार हल्के वाले बस्ते जमा करा देंगे। इस संबंध में कलेक्टर राहुल जैन को पहले ही ज्ञापन दिया जा चुका है। श्री राजपूत ने बताया कि पटवारी अभी प्रभार वाले हल्कों में काम बंद कर रहे हैं और यदि सरकार ने मांग नहीं मानी, तो 1 जून से अपने मूल हल्कों में भी काम नहीं करेंगे। वहीं इस मामले में कलेक्टर राहुल जैन का कहना है कि सरकार हर पटवारी को प्रभार वाले हल्के पर काम करने का अलग से मानदेय दे रही है। सभी तहसीलदार व आरआई को निर्देश दिए गए हैं कि किसी पटवारी से कोई बस्ता जमा नहीं कराया जाए।

इन कामों की होगी परेशानी: ग्वालियर में 325 हल्के हैं, जिनमें से 178 हल्के प्रभार में दूसरे पटवारियों के पास हैं और सोमवार से इन हल्का क्षेत्रों में जमीन संबंधी काम होना मुश्किल होगा। इस समय सीमांकन का कार्य सबसे ज्यादा किया जाता है। जो कि काम बंद होने के कारण नहीं हो सकेगा। वहीं मुआवजा प्रकरण तैयार कराए जाने हैं लेकिन पटवारी रिपोर्ट के बिना यह प्रकरण आगे नहीं बढ़ेंगे। वहीं बंटाकन, बंटवारा, नक्शा, मूल निवासी प्रमाण पत्र समेत कई कार्यों में लगने वाली पटवारी रिपोर्ट भी तैयार नहीं हो सकेगी।

नए पटवारियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है और जब तक पटवारियों को प्रभार वाले हल्के का मानदेय दिया जा रहा है। ऐसे में यदि पटवारी हल्के का काम बंद करते हैं तो यह सरकार के खिलाफ उठाया गया कदम होगा। यदि कोई पटवारी किसी हल्के का बस्ता जबरिया छोड़कर जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राहुल जैन, कलेक्टर

खबरें और भी हैं...