पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सभी लोग अपनाएं वाटर हार्वेस्टिंग: माया सिंह

सभी लोग अपनाएं वाटर हार्वेस्टिंग: माया सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| पानी अमूल्य है, इसे हम सब को मिलकर सहेजना होगा। साथ ही बारिश के पानी का संरक्षण करना पड़ेगा। तभी हम लोग जलसंकट से उबर पाएंगे। इसके लिए सभी लोग वाटर हार्वेस्टिंग को अपनाएं। यह बात मप्र की नगरीय विकास मंत्री माया सिंह ने रविवार को विकास यात्रा के दौरान गार्डन होम्स में आयोजित कार्यक्रम में कही। ग्वालियर शहर में पेयजल समस्या का निराकरण करने के लिए 10 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए गए। जिससे ककैटो-पेहसारी से तिघरा तक पानी लिफ्ट कर लाया गया और अब शहर के लोगों को पानी मिल पा रहा है। कार्यक्रम के दौरान माया सिंह ने कॉलोनी के लोगों से जनसंवाद कर समस्याएं जानीं। उन्होंने सम्पबैल का शुभारंभ किया। माया सिंह ने बैंक कॉलोनी, मधुवन एनक्लेव के रहवासियों की मांग पर पैवर्स लगवाने के काम का शुभारंभ किया। वहीं माया सिंह ने डोंगरपुर बस्ती में सीमेंट-कंक्रीट रोड़ का भूमिपूजन किया।

खबरें और भी हैं...