पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बस थी खराब, यात्रियों को बताया नहीं, इंदौर नहीं जा सके, छूटा इंटरव्यू

बस थी खराब, यात्रियों को बताया नहीं, इंदौर नहीं जा सके, छूटा इंटरव्यू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर से इंदौर तक चलने वाली हंस ट्रेवल्स की बस रविवार को इंदौर के लिए रवाना नहीं हो सकी। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेवल्स वालों को पहले से मालूम था कि बस खराब है लेकिन यात्रियों को इसकी जानकारी रात्रि 10.45 के बाद दी गई। इसके चलते वे किसी अन्य ट्रेवल्स की बस से इंदौर के लिए रवाना नहीं हो सके। निजी कंपनी में इंटरव्यू देने इंदौर जा रहे संचित साहनी ने बताया कि वे 9 बजे डफरिन सराय पहुंच गए थे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि बस खराब हो गई है। विकास अग्रवाल व प्रवीण समाधिया को भी कंपनी के काम से सोमवार को हर हाल में इंदौर पहुंचना था। वहीं ट्रेवल्स वालों ने भी किसी अन्य बस में प्रबंध कराने की जगह हाथ खड़े कर दिए। वहीं ट्रेवल्स वालों का ये कहना है कि बस खराब हो गई थी। मिस्त्री को बुलाकर ठीक कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

खबरें और भी हैं...