पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 24 घंटे में ग्वालियर में पेट्रोल 34 तो डीजल 28 पैसे महंगा हुआ, अब तक सबसे ज्यादा

24 घंटे में ग्वालियर में पेट्रोल 34 तो डीजल 28 पैसे महंगा हुआ, अब तक सबसे ज्यादा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | ग्वालियर/नई दिल्ली

कर्नाटक चुनाव खत्म होने के बाद तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाती जा रही हैं। रविवार को ग्वालियर में दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। यहां पेट्रोल 34 (81.66 रु.) और डीजल 28 पैसे (70.96 रु.) प्रति लीटर महंगा बिका। पिछले साल जून से पेट्रोल-डीजल के दाम रोज तय हो रहे हैं। तब से एक दिन में यह सबसे अधिक बढ़ोतरी है। यदि कीमत बढ़ोतरी के पिछले सात दिन के आंकड़े देखें तो 14 मई को ग्वालियर में पेट्रोल 80.19 रु. प्रति लीटर बिका था। यानी 20 मई तक इसके दाम 1.47 रु. बढ़ गए। वहीं डीजल 69.45 रु. लीटर था, जो अब 1.51 रु. महंगा हो चुका है। डीजल महंगा होने का सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा। घरेलू उपयोग की वस्तुएं महंगी होने की संभावना है।

सात दिन में पेट्रोल के दाम 1.47 रु. तो डीजल के 1.51 रु. बढ़ गए

रविवार का रेट

पेट्रोल

81.66

डीजल

70.96

देश में सबसे महंगा परभणी-हैदराबाद में

पेट्रोल : परभणी (महाराष्ट्र) में सबसे महंगा 85.77 रुपए और पंजिम में सबसे सस्ता 70.26 रुपए लीटर है।

क्रूड ऑयल... दाम 2013 से भी कम फिर भी कीमत ज्यादा

रविवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल 33 और डीजल 26 पैसे महंगा किया। दिल्ली में पेट्रोल 76.24 रुपए का हो गया। पिछला रिकॉर्ड 14 सितंबर 2013 का था, तब दाम 76.06 रु. थे। हालांकि, तब क्रूड की कीमत 112 डॉलर/बैरल थी, अब 80 डॉलर के आसपास है। फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे ज्यादा हैं।

डीजल : हैदराबाद में सबसे महंगा 73.45 रुपए और पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता 63.35 रुपए लीटर है।

सरकार चुप... एक्साइज ड्यूटी नौ बार बढ़ाई, एक बार घटाई

नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के दौरान जब क्रूड ऑयल के दाम घट रहे थे, तब सरकार ने नौ बार में पेट्रोल पर 11.77 रु. और डीजल पर 13.47 रुपए एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी। क्रूड महंगा होने पर सिर्फ एक बार अक्टूबर 2017 में ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर घटाई। रविवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने संकेत दिए कि पेट्रोल-डीजल पर फिलहाल ड्यूटी कम नहीं होगी।

तब 19 दिन तक नहीं बढ़ाए गए थे दाम

कर्नाटक चुनाव के दौरान 24 अप्रैल के बाद 19 दिनों तक कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे। ब्रोकरेज फर्म कोटक इक्विटीज ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा था कि तेल कंपनियां अपना मार्जिन चुनाव से पहले के स्तर पर ले गईं तो पेट्रोल 4 से 4.55 और डीजल 3.5 से 4 रु. महंगा हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...