पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पति के साथ जा रही महिला का पर्स लूटकर भागे बाइक सवार

पति के साथ जा रही महिला का पर्स लूटकर भागे बाइक सवार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस चौकी से पचास मीटर की दूरी पर दिया वारदात को अंजाम

क्राइम रिपोर्टर | ग्वालियर

दाल बाजार में रविवार रात 12.30 बजे पति के साथ एक्टिवा पर जा रही महिला का पर्स बाइक सवार तीन बदमाश छीनकर भाग गए। वारदात दाल बाजार की पुलिस चौकी से बमुश्किल 50 मीटर की दूरी पर हुई। बदमाशों का शिकार हुए पति-प|ी करीब एक बजे पहले कंपू थाने और बाद में हुजरात कोतवाली पहुंचे। इनका कहना था कि बदमाश कटोराताल की तरफ भागे हैं। रात सवा बजे पुलिस बदमाशों को तलाशने में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

जानकारी के मुताबिक जवाहर कॉलोनी में रहने वाले टीटी शर्मा, जो बिजली कंपनी के क्लर्क हैं, एक होटल में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। वे दाल बाजार तिराहे पर पहुंचे थे तभी पीछे से काली पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी प|ी का पर्स झपटा और तेजी से निकल गए। पर्स में 5 हजार रुपए एवं एक मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बताया गया है। वारदात के बाद ये लोग कंपू थाने पहुंचे तो पुलिस बदमाशों का पीछा करने की बजाय इन्हें लेकर घटनास्थल पर आ गई और बोली-यह हमारा नहीं है हुजरात कोतवाली का इलाका है।

खबरें और भी हैं...