पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जिला न्यायालय... लीगल एड क्लीनिक स्थापित

जिला न्यायालय... लीगल एड क्लीनिक स्थापित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| जिला न्यायालय में लीगल एड क्लीनिक स्थापित की गई है। इसमें पक्षकारों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक पैरालीगल वॉलंटियर द्वारा विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिला विधिक सचिव एडीजे शिवकांत ने बताया,जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय कुमार के निर्देशन में विधिक सेवा की ओर से आमजन को योजनाओं के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए पक्षकार को लीगल एड क्लिनिक में आवेदन देना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, सोमवार को अंशुमान शर्मा, मंगलवार को हरप्रीत कौर, बुधवार को प्रदीप कश्यप, गुरुवार को सबा रहमान, शुक्रवार को शोभा यादव और शनिवार को ज्योति शर्मा कक्ष क्र. 61 में विधिक जानकारी देंगी।

खबरें और भी हैं...