ग्वालियर| जेयू के फार्मेसी संस्थान के छात्रों द्वारा शुक्रवार को किए गए प्रदर्शन के बाद बी-फार्मा की परीक्षा में गैप बढ़ा दिया गया है। बी-फार्मा की परीक्षाओं में अब छात्राें को दो पेपरों के बीच एक दिन की बजाय दो दिन का गैप दिया गया है। जेयू द्वारा जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक बी-फार्मा पहले वर्ष एटीकेटी/ पूर्व छात्रों की परीक्षा 11 जून से 28 जून के बीच होगी। बी-फार्मा दूसरे वर्ष की परीक्षा 25 मई से 9 जून, थर्ड ईयर की 11 जून से 28 जून व बीफार्म चौथे वर्ष की परीक्षा 25 मई से 9 जून तक आयोजित होंगी। पहले बी-फार्मा के दो पेपर के बीच एक दिन का ही गैप था।