ग्वालियर| अजा वर्ग की छात्राआें के लिए जिले में 250 सीटर छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 7.50 करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी है। छात्रावास का निर्माण बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के तहत होगा। केंद्रीय मंंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की पहल पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने इसकी मंजूरी दी।