बहोड़ापुर क्षेत्र में एक महिला से ठेकेदार ने दुष्कर्म कर दिया। उसने पिस्टल दिखाकर धमकाया और फिर दुष्कर्म किया। बहोड़ापुर की रहने वाली महिला का पति मजदूरी करता है। वह शनिवार शाम को बाजार से सामान खरीदने गया था। वह घर पर अकेली थी तभी ठेकेदार विजय ढींगरा आया। वह जबरन घर में घुसा और महिला को पिस्टल दिखाकर धमकाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पति के आने पर महिला ने पूरी घटना बताई। वह रात में ही पति के साथ थाने पहुंची।