पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • इंदरगंज थाने के सामने रखे 71 कबाड़ा वाहन हटाए, 15 फीट जगह निकली

इंदरगंज थाने के सामने रखे 71 कबाड़ा वाहन हटाए, 15 फीट जगह निकली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| इंदरगंज थाने के सामने रखे 71 कबाड़ा वाहन चौराहे का ट्रैफिक बिगाड़ रहे थे। इन वाहनों को रविवार की शाम को हटा दिया गया। इससे चौराहे से ट्रैफिक निकलने के लिए 15 फीट जगह अतिरिक्त मिलने लगी। यहां व्यस्ततम समय में प्रति घंटे 5000 वाहन गुजरते हैं। दैनिक भास्कर ने इन वाहनों की वजह से ट्रैफिक अस्त-व्यस्त होने को लेकर समाचार प्रकाशित किए थे। इसके बाद एसपी नवनीत भसीन ने थाने का औचक निरीक्षण किया। दूसरे दिन बैठक में कबाड़ा वाहनों को हटाने के निर्देश दिए थे। रविवार शाम को टीआई इंदरगंज उमेश मिश्रा ने ट्रैफिक पुलिस के ट्रक को बुलाया, इसके साथ 8 मजदूरों का इंतजाम करवाकर कबाड़ा वाहन हटाने का काम शुरू कर दिया। दो घंटे तक यहां से कबाड़े को हटाने का काम होता रहा। इसके बाद थाने के पुलिसकर्मियों ने यहां से झाड़ू लगाकर सफाई भी की।

तब

थाने के सामने रखे कबाड़ा वाहन।

3 साल से रखे थे वाहन, अक्टूबर में होंगे नीलाम : जब्ती के इन वाहनों को 3 साल पहले थाने के अंदर से निकालकर बाहर रखा गया था। मार्च 2018 में इन वाहनों की नीलामी के आदेश भी हाे गए थे, अक्टूबर में इन वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया होना थी। रविवार को इन वाहनों को हटाकर कंपू थाने के पीछे स्थित मैदान में रखवा दिया गया है।

अब

ट्रैफिक होगा व्यवस्थित

रविवार शाम को इंदरगंज थाने के बाहर जमा कबाड़ हटाए जाने के बाद सफाई करते टीआई उमेश मिश्रा एवं अन्य पुलिसकर्मी।

खबरें और भी हैं...