ग्वालियर| नगर निगम के मदाखलत अमले ने रविवार को लक्ष्मीगंज, रामजानकी मंदिर के पास स्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों ने विरोध किया तो इन लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर डीबी सिटी के सामने स्थित गुमटी को निगम के मदाखलत अमले ने हटा दिया। उक्त कार्रवाई एसडीएम विनोद सिंह के निर्देशन में माफी औकाफ, निगम और पुलिस की मदद से की गई।