एमपी पीएससी (लोक सेवा आयोग) की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 18 जून से 2 जुलाई तक चलेगी, जिसका शेड्यूल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि 1992 के बाद पहली बार सीधे परीक्षा के जरिए ये पद भरे जाएंगे। इंदौर, जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर में यह परीक्षा ऑनलाइन होगी। परीक्षा एक ही दिन में दो शिफ्ट में होगी, यानी सुबह के सत्र में अलग और शाम के सत्र में अलग विषय का परचा होगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से 12 और दूसरी शिफ्ट 2 से 5 बजे तक की रहेगी। 41 विषयों के साढ़े तीन हजार पदों के लिए यह परीक्षा होगी तथा प्रदेश के 457 सरकारी कॉलेजों में नियुक्तियां होंगी।
किस दिन कौन सी परीक्षा
तारीख 1 शिफ्ट 2 शिफ्ट
18 जून हिंदी इतिहास
19 जून संस्कृत कॉमर्स
20 जून अंग्रेजी रसायन शास्त्र
21 जून उर्दू भूगोल
(22 जून से 2 जुलाई तक की सारी परीक्षा दोपहर की शिफ्ट में ही होंगी। इसमें संगीत, संस्कृत, समाजशास्त्र, मराठी, राजनीतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र विषय शामिल हैं।)
लगभग 7 हजार पद खाली
सहायक प्राध्यापक के 6900 से ज्यादा पद खाली हैं। यही वजह है कि 2914 में 1800 पदों पर शुरू हुई भर्ती की यह प्रक्रिया अंत तक 3450 पदों के पार पहुंच गई। माना जा रहा है कि जुलाई माह के तीसरे या चौथे सप्ताह तक रिजल्ट भी जारी हो जाएगा।