एमिटी में रीसेंट ट्रेंड्स इन कम्प्यूटर साइंस विषय पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी
संगोष्ठी में यूनिवर्सिटी की पत्रिका का विमोचन किया गया।
ग्वालियर | एमिटी यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की ओर से ऑन रीसेंट ट्रेंड्स इन कम्प्यूटर साइंस विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में वीएनआईटी नागपुर के डायरेक्टर प्रो. एनएस चौधरी रहे। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के कुलपति वीके शर्मा ने बताया कि वर्तमान में मानव जीवन इंटरनेट पर आधारित है। उन्होंने प्रतिभागियों को नेटवर्क सिग्नल और इंटरनेट के महत्व से अवगत कराया।