भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भारतीयम के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान स्कूल की ओर से हुआ।
ग्वालियर | गायत्री परिवार हरिद्वार की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें भारतीयम विद्या निकेतन के 170 छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें कक्षा 6वीं के रायसिंह तोमर पहले, अपेक्षा राजपूत दूसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह कक्षा 7वीं के प्रतीक जैन पहले, प्रशांत शाक्य दूसरे, कक्षा 8वीं के सौरभ धाकड़ पहले, सोनू धाकड़ दूसरे, कक्षा 9वीं की कशिश जैन पहले, युवराज गुर्जर दूसरे स्थान पर रहे। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य पीजे प्रकाश ने सभी छात्रों का सम्मान किया।