रोटरी वीरांगना ने अभियान के जरिए दिलाई नशा छोड़ने की शपथ
ग्वालियर | रोटरी क्लब वीरांगना की ओर से नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्लब की ओर से संस्कार नशा मुक्ति केंद्र में कार्यक्रम कराया गया। इसमें मोटिवेशन स्पीकर अंजली ने बताया कि जीवन एक बार ही मिलता है। इसे माता-पिता की सेवा और देश का नाम रोशन करने के लिए लगाना चाहिए, जबकि कुछ लोग नशे की लत में पड़कर अपना जीवन बर्बाद कर लेते हैं। इसलिए नशा छोड़कर जीवन को समाजसेवा के लिए लगाएं। इस अवसर पर भारती राजौरिया और ज्योत्स्ना तिवारी के अलावा क्लब के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।