पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पदाधिकारियों का सम्मान कर मनाया स्थापना दिवस

पदाधिकारियों का सम्मान कर मनाया स्थापना दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | जेसीआई तेजस्वनी क्लब ने शुक्रवार को एक निजी होटल में फाउंडेशन-डे सेलिब्रेट किया। इसमें क्लब के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इसके अलावा समारोह में हाऊजी सहित सरप्राइज गेम भी खेले गए। स्थापना दिवस समारोह में क्लब की फाउंडर प्रेसीडेंट नीरू दीक्षित, पास्ट प्रेसीडेंट डॉली जैन, रश्मि जैन, अंजू गुप्ता, प्रियंका जैन, उमा, रानू नाहर और कविता मल्होत्रा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की प्रेसीडेंट नीलम जैन, सचिव स्मृति श्रीवास्तव ने क्लब पदाधिकारियों को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिखा, आरती जैन और राखी जैन ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष खुशबू गुप्ता, गुलनाज जावेद, डीपी गुप्ता, केशव वैश्य, अनुपम तिवारी, रश्मि जैन के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...