पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • एमएलबी कॉलेज के खेल मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट कल से

एमएलबी कॉलेज के खेल मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट कल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | ग्वालियर. यंग बॉयज क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में रविवार से एमएलबी कॉलेज के खेल मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में अंडर 18 आयु वर्ग के ही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। अकादमी के सचिव और वरिष्ठ क्रिकेटर संजय धाकड़ ने बताया कि टूर्नामेंट में सभी मुकाबले 40-40 ओवर के होंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रतिभागी टीम और खिलाड़ी आयोजन स्थल पर सुबह 6.30 बजे और शाम को भी इस समय संपर्क कर अपने-अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को आवेदन के साथ अपना जन्म प्रमाण पत्र और हाईस्कूल की अंक सूची लाना आवश्यक है। इस टूर्नामेंट में केवल वे टीम ही शामिल हो सकेंगी, जिनका पंजीयन ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) से है।

खबरें और भी हैं...