पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मप्र टीम की आसान जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | ग्वालियर

मध्यप्रदेश की बालिका फुटबॉल टीम (अंडर 19) ने यहां खेले गए दूसरे प्रैक्टिस मुकाबले में भी विजयी प्रदर्शन कर नेशनल के लिए अपनी तैयारियांे काे दिखाया। प्री-नेशनल कोचिंग कैम्प के अंतर्गत खेले गए दूसरे अभ्यास मुकाबले में मप्र ने जेसी मिल्स स्कूल के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की। गौरतलब है कि यह कैम्प मुंबई में 18 अप्रैल से शुरू होने वाली एसजीएफअाई की नेशनल प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए संचालित है।

मेजबान जेसी मिल्स स्कूल के मैदान पर शुक्रवार को खेले गए दूसरे प्रैक्टिस मैच में भी दोनों टीमों के बीच अच्छी भिड़ंत देखने को मिली। शाम के सत्र में खेले गए इस मुकाबले में मप्र और जेसी मिल्स स्कूल एकादश ने प्रारंभ से ही तेजतर्रार खेल का प्रदर्शन करती दिखीं। दोनों टीमों ने बढ़त बनाने के लिए जमकर हमले बोले। लेकिन सफलता किसी के हाथ नहीं लगी और मैच का पहला हाफ गोलरहित छूटा। मध्यांतर पश्चात मप्र की ज्योति ने एक शानदार मूव को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। जेसी मिल्स अभी इस गोल से उबर पाती कि शाह गुप्ता ने भी गोल ठोकते हुए मप्र की जीत पक्की कर दी। इसके बाद हुआ भी ऐसा ही। मप्र ने 2-0 से मैच अपने नाम कर लिया।

प्री-नेशनल फुटबॉल कोचिंग कैंप : जेसी मिल्स स्कूल को दूसरे मैच में भी मिली शिकस्त

Football Coaching Camp

जेसी मिल्स स्कूल के खिलाफ मप्र की खिलाड़ी गेंद के लिए संघर्ष करती हुई।

काजल को मिली टीम में जगह
ग्वालियर संभाग से काजल गोयल ने ही अकेले स्कूल शिक्षा विभाग की मप्र फुटबॉल टीम में जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि पर एमएलबी स्कूल के प्राचार्य एमके जैन के साथ स्टॉफ ने सराहना की है। साथ ही अपने स्कूल की इस खिलाड़ी को सम्मानित भी किया। इस मौके पर उनके प्रशिक्षक महेंद्र बरैया विशेष रूप से मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...