पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जट्‌ट बनकर मनाई वैशाखी, ढोल बीट्स पर किया डांस और चन्नी मस्ताना ने गाया टेंशन कभी नहीं लेने का...

जट्‌ट बनकर मनाई वैशाखी, ढोल बीट्स पर किया डांस और चन्नी मस्ताना ने गाया टेंशन कभी नहीं लेने का...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब ते पंजाबियां दी शान वखरी, किस दिल विच ए आबाद नहीं। किस कोने विच नहीं नां ऐना दा, किस मुल्क विच एेना दी शान नहीं...सारेयां नूं वैशाखी दियां लख-लख बधाईयां। कुछ इस अंदाज में पंजाब के आए कलाकारों ने मंच पर एंट्री ली। इसके बाद चन्नी मस्ताना ने प्रस्तुति शुरू की। उन्होंने गोरनल स्मिता जिन माई..., रंगला पंजाब..., सरदारा ने बुल्ले शाह दा इश्क..., टेंशन कभी नहीं लेने का औरों को टेंशन देने का... गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी परिषद समिति और मप्र पंजाबी साहित्य अकादमी की ओर से जीवाजी क्लब में शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश कैबिनेट मंत्री माया सिंह, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी मौजूद रहे।

इनका हुआ सम्मान

समारोह में डॉ. भूपेंद्रकांत भारद्वाज, डॉ. एलएन- गीता अरोरा, नरेश सुमन मदान, राजू-सानिया कुकरेजा, अनिल-गीता मलिक, सुनील-ऊषा कोहली को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के कुलवीर भारद्वाज, मधु भारद्वाज, अशोक मारवाह, रम्मी आनंद, जीके सूरी, जयवीर भारद्वाज, जेपीसिंह ज्ञान, लक्ष्मीचंद्र ठक्कर और जगदीश चावला आदि मौजूद रहे।

चन्नी मस्ताना ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवान किया।

जीवाजी क्लब में आयोजित वैशाखी मेले में पंजाब के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया गया। फोटो: भास्कर

महिलाओं ने पंजाबी गीतों पर गिद्दा की प्रस्तुति दी और खास व्यंजन भी बनाए।

पंजाबी थीम पर हुए कॉम्पटीशन और विजेताओं को मिले पुरस्कार
कदे हूं करके, कदे हां करके, गेड़ा देदे नी मुटियारे लंबी बां करकेे... जे मुंडेया साडी तौर तू वेखनी, गड़वा लैदे चांदी दा, लक हिले मजाजण जांदी दा...। यह तो थी बोलियां इनके बीच-बीच में पंजाबी गाने जैसे हायो रब्बा, लट्ठे दी चादर, गुड़ नाल इश्क मीठा। बोलियां हो या फिर गाने यह सब डीजे पर नहीं बज रहे थे, बल्कि ढोल की थाप पर इन्हें लेडीज गा रही थीं और साथ में डांस भी कर रही थीं। मौका था ग्लैमरस लेडीज ग्रुप की ओर से वैशाखी सेलिब्रेशन का। पंजाबी थीम पर हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न कॉम्पटीशन भी हुए। इनमें अंकिता अग्रवाल, डॉ. प्रियंका अग्रवाल, पारुल, सुगंधा जैन विजेता रहे। इन्हें संस्था ने पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम में शहरवासियों ने भी प्रस्तुति दी।

खबरें और भी हैं...