पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • राजपथ पर प्रदर्शन से ऐसी मिली खुशी जैसे 100 में से 100 अंक आए हो

राजपथ पर प्रदर्शन से ऐसी मिली खुशी जैसे 100 में से 100 अंक आए हो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेशन पर सीमा भवानी दल का स्वागत शहरवासियों ने किया।

सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर

सीमा सुरक्षा बल के टेकनपुर अकादमी के सेंट्रल स्कूल आफ मोटर एंड ट्रांसपोर्ट(सीएसटी) की लेडी बाइकर्स सीमा भवानी की टीम शुक्रवार को शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंची। टीम का रुस्तमजी इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर टीम की सदस्यों ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की खुशी मिली है कि 100 अंकों की परीक्षा में 100 अंक प्राप्त हुए हों। सीमा भवानी की लेडी बाइकर्स श्रुति अवरोधी ने बताया कि जब टीम को 26 जनवरी परेड में प्रदर्शन का टास्क मिला तब खुशी और डर दोनों थे। खुशी यह थी कि देश के सबसे बड़े आयोजन में पूरे देश और राष्ट्राध्यक्षों के सामने प्रदर्शन का मौका मिला था और डर यह था कि कम समय में अधिक स्टंट सीख कर कैसा प्रदर्शन कर पाएंगे। बाइकर्स हंसा ने कहा कि हमारे प्रशिक्षकों की टीम ने हमें बहुत आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण पूरा कराया। जिस वजह से हम सफलता से स्टंट कर सके।

सीमा भवानी लेडी बाइकर्स की टीम शुक्रवार को शहर आने पर किया स्वागत

City Achiever

23 दिन में सीखे 16 स्टंट

टीम के प्रशिक्षण सब इंस्पेक्टर केएम कल्याण ने बताया कि बल की महिला आरक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान गजब की एकाग्रता व आत्मविश्वास से स्टंट सीखे। प्रभारी रमेश चंद्र ने प्रशिक्षण का जो मैप तैयार किया था उसके अनुसार 23 दिन में 16 स्टंट सीखे। सीमा भवानी नाम देने से पहले टीम को 53 लेडी बाइकर्स की टीम व 59 महिला कमांडों को जोड़कर 112 सदस्य की टीम तैयार की गई।

खबरें और भी हैं...