पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए आवेदन 30 तक

विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए आवेदन 30 तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा हो गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें प्रदेशभर के शिल्पी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जिला स्तर पर अभिरूचि प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल रखी गई है तथा कृति निर्माण एवं जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई है। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए की राशि, द्वितीय पुरस्कार के लिए 50 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार के लिए 25 हजार रुपए तथा प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए तीन शिल्पियों को प्रत्येक को 15-15 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए मध्यप्रदेश में निवास करने वाले शिल्पी होना आवश्यक है। शिल्पी का पंजीयन व निवास अनुशंसा करने वाले जिले में आवेदन करना होगा।

प्रथम पुरस्कार में मिलेंगे 1 लाख, द्वितीय को 50 हजार और तृतीय को 25 हजार

Application Invited

कला वीथिका में 4 दिवसीय सोलो पेंटिंग एक्जीबिशन 20 से
कला वीथिका में चार दिवसीय सोलो पेंटिंग एक्जीबिशन का शुभारंभ 20 अप्रैल से होने जा रहा है। इसमें फाइन आर्ट कॉलेज की एमएफए के छात्र नरेंद्र जाटव की 24 पेंटिंग डिस्प्ले की जाएगीं। इसमें एब्सट्रेक्ट पेंटिंग डिस्प्ले होंगीं। इसमें अधिकतर पेंटिंग नेचर, मेल फीमेल और उत्पत्ति थीम पर आधारित होंगीं। इसमें योग को पेंटिंग के माध्यम से प्रमोट किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...